मोहना मार्ग पर लगे हैं कचरे के ढेर

नगर निगम ने मोहना मार्ग पंजाबी धर्मशाला के सामने कचरा डालने का खत्ता बनाया हुआ जहां कचरा भरा रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:00 PM (IST)
मोहना मार्ग पर लगे हैं कचरे के ढेर
मोहना मार्ग पर लगे हैं कचरे के ढेर

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : नगर निगम ने मोहना मार्ग पंजाबी धर्मशाला के सामने कचरा डालने का खत्ता बनाया हुआ है। यहां पर कई-कई दिन तक कचरा उठाया नहीं जाता। इस पर गोवंश पूरे दिन मुंह मारता रहता है। पालीथिन खाने से गोवंश बीमार भी होता है और कई बार उनकी मौत हो चुकी है।

नगर निगम के सफाई कर्मचारी घर-घर से कचरा उठाकर मोहना मार्ग पर डाल देते हैं। मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। कचरा पड़ा होने से दुर्गंध हो जाती है। आसपास के रहने वाले लोग परेशान हैं। उनके लिए घरों के अंदर रहना मुश्किल हो रहा है। कचरे के ढेर पर मक्खियां बहुत ज्यादा हो गई है। इससे बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। रोजाना कचरा उठाने के बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियों से कहा है। कचरे की वजह से पूरा वातावरण दूषित हो जाता है। कचरा आधी सड़क पर फैल जाता है। -अमित कुमार, पंजाबी मोहल्ला सड़क किनारे कचरा पड़ा होने से शहर की सुंदरता खराब हो रही है। आए दिन बड़े अधिकारी और नेता इस मार्ग से निकलते रहते हैं। नगर निगम के अधिकारियों से यहां से खत्ता हटाने के बारे में कई बार कह चुके हैं।

-जोगेंद्र सिंह, पंजाबी मोहल्ला शहर के ज्यादातर खत्ते खत्म कर दिए हैं। जो बचे हुए हैं उन्हें भी खत्म करने की योजना है। स्थानीय लोग कचरे को खुले में डालने की बजाय ईकोग्रीन कंपनी की गाड़ी में डालें। इस तरह से कचरा जमा नहीं होगा।

-नवदीप सिंह नैन, संयुक्त आयुक्त नगर निगम जोन बल्लभगढ़।

chat bot
आपका साथी