दिल्ली में प्रवेश करने वालों को बदरपुर बार्डर पर आज से राहत

किसान संगठनों के दिल्ली कूच के आह्वान के चलते बदरपुर बार्डर पर 12 बजे तक आवागमन बाधित रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:25 PM (IST)
दिल्ली में प्रवेश करने वालों को 
बदरपुर बार्डर पर आज से राहत
दिल्ली में प्रवेश करने वालों को बदरपुर बार्डर पर आज से राहत

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : किसान संगठनों के दिल्ली कूच के आह्वान के चलते बदरपुर बार्डर पर किए गए इंतजाम की वजह से जाम झेल रहे लोगों को शनिवार से राहत मिल सकती है। किसानों का आह्वान 27 नवंबर तक था। इसीलिए शुक्रवार शाम को ही दिल्ली पुलिस ने बार्डर पर की गई नाकाबंदी में ढील दे दी थी। शनिवार को पुलिस आंशिक नाकाबंदी कर सकती है। शनिवार-रविवार को छुट्टी की वजह से सड़क पर यातायात भी कम होगा, ऐसे में जाम लगने की आशंका ना के बराबर है। शुक्रवार को भी दोपहर 12 बजे तक ही नाकाबंदी की वजह से वाहनों का आवागमन बाधित हुआ। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

फरीदाबाद की तरफ से किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बदरपुर बार्डर पर नाकाबंदी की थी। जिले में किसी किसान संगठन ने प्रदर्शन में शामिल होने की ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाई। ऐसे में दो दिन के दौरान पुलिस बार्डर पर एक भी ऐसा किसान नहीं मिला जो प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हो।

शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी थी, जिसमें से एक-एक कर वाहन निकल रहे थे। सुबह दिल्ली की तरफ ड्यूटी व कारोबार के सिलसिले में जाने वालों की संख्या अधिक होती है। इसलिए सराय ख्वाजा से बदरपुर बार्डर की तरफ वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सराय ख्वाजा से बदरपुर बार्डर तक पहुंचने में लोगों के 20 से 30 मिनट का समय लगा। काफी संख्या में ऐसे लोग भी थे, जो बृहस्पतिवार को जाम में फंसे थे। उन्होंने शुक्रवार को कार्यालय से छुट्टी करना बेहतर समझा। दोपहर 12 बजे सड़क पर वाहनों की संख्या कम हुई और स्थिति सामान्य हो गई। मेट्रो सेवा भी हुई सामान्य

शुक्रवार को दिन में फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ मेट्रो का परिचालन बंद रहा। ऐसे में लोगों को बदरपुर बार्डर तक पहुंचने के लिए आटो का सहारा लेना पड़ा। दिल्ली में वे बदरपुर स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर गंतव्य तक पहुंचे, हालांकि शाम 5.30 बजे से मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई। दिल्ली मेट्रो के ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह से मेट्रो सेवा पहले की तरह सुचारू रहेगी। यमुनानगर से डबुआ एक शादी में शामिल होने आया था। वापस जाने के लिए दिल्ली से बस पकड़नी थी। ठंड के बावजूद यहां तक पहुंचने में पसीने छूट गए।

-हर्ष कुमार मुझे ओल्ड फरीदाबाद से ट्रेन पकड़नी है। मैंने मेट्रो से जाने की तैयारी की थी। पता चला कि फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ मेट्रो बंद है। आटो लिया तो वह जाम में फंस गया। अब करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर यहां पहुंचा हूं।

-दिनेश, बल्लभगढ़

chat bot
आपका साथी