निगम ने चलाया अभियान, वितरित किए मास्क

नगर निगम की ओर से कोरोना नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को मास्क वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:12 AM (IST)
निगम ने चलाया अभियान, 
वितरित किए मास्क
निगम ने चलाया अभियान, वितरित किए मास्क

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम की ओर से कोरोना नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान कई जगह मास्क वितरित किए गए। एनआइटी के सयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. उदयभान, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक राजेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक बिशन स्वरूप तेवतिया के नेतृत्व में बिना मास्क के आते-जाते लोगों को मास्क वितरित किए। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों कोविड-19 की बैठक में मास्क न लगाने वालों पर सख्ती करने व जरूरतमंदों को मास्क उपलब्ध कराने के हिदायत नगर निगम फरीदाबाद व फरीदाबाद पुलिस को दी थी। इसके बाद डॉ. निगमायुक्त यश गर्ग ने निगम कर्मचारियों को निशुल्क मास्क वितरित करने के निर्देश दिए थे।

chat bot
आपका साथी