ब्राह्मण सभा ने अगस्त क्रांति दिवस पर किया पौधारोपण

जासं फरीदाबाद अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा व सीआरपीएफ ने मिलकर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क व स्मारक सेक्टर-2 चौक में आयोजित अगस्त क्रांति बलिदान दिवस पर पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:58 PM (IST)
ब्राह्मण सभा ने अगस्त क्रांति दिवस पर किया पौधारोपण
ब्राह्मण सभा ने अगस्त क्रांति दिवस पर किया पौधारोपण

जासं, फरीदाबाद : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा व सीआरपीएफ ने मिलकर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क व स्मारक सेक्टर-2 चौक में आयोजित अगस्त क्रांति बलिदान दिवस पर पौधारोपण किया। इस दौरान नीम, पीपल, बरगद, पिलखन, अशोका सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधे रोपे गए। सभा के अध्यक्ष पं. सुरेंद्र शर्मा बबली ने भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, कमांडेंट मनीष कुमार को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कर्नल महेंद्र बीसला, पार्षद दीपक यादव, पं.हरीश पाराशर, कृष्ण पाराशर, कर्ण पाराशर, ललित, देवराज, मोहित, धीरज, चीकू, अवधेश, अशोक, सुरेंद्र, राजकुमार, महेश शुक्ला, बीडी कौशिक, जोगेंद्र ने भी पौधे रोपे।

chat bot
आपका साथी