मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

जासं फरीदाबाद कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय फेडरेशन व संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर लघु सचिवालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:17 PM (IST)
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

जासं, फरीदाबाद : कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय फेडरेशन व संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर लघु सचिवालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। इसी के मद्देनजर यहां पुलिस बल तैनात किया गया था। सरकार की श्रम कानूनों में बदलाव, कर्मचारी विरोधी नीतियों व निजीकरण के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया था।

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी कर्मचारी व श्रमिक खुद को जेल में जाने के लिए तैयार होकर आए हैं। इसके बाद तहसीलदार रणविजय ने सभी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी कराई व कुछ देर बाद रिहा भी कर दिया। महासचिव खटाना ने कहा कि कोरोना महामारी से जनता भुखमरी, बेतहाशा महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से जूझ रही है। वहीं सरकार इसकी आड़ में सरकारी उपक्रमों को अपने चहेते पूंजीपतियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए औने-पौने दामों पर बेच रही है। काम के घंटे बढ़ाने से निश्चित रूप से बेरोजगारी बढ़ेगी। इस दौरान बिजली विभाग से सर्कल सचिव संतराम लांबा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ से लेखराज चौधरी, कर्मवीर यादव, रोडवेज परिवहन विभाग से रविद्र नागर, पब्लिक हेल्थ से योगेश शर्मा, जयभगवान, मनोज सोलंकी, मदनगोपाल, सोनू, बिसन देव, मुकेश, चतर सिंह, सियाराम, हरिशंकर, सुधीर, ठाकुर दास, बलजीत, चरण सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी