सेव अरावली टीम ने ग्रीनबेल्ट में रोपे 400 पौधे

पौधारोपण अभियान के तहत सेव अरावली की टीम व अन्य स्वयं सेवकों ने रविवार को सैनिक कॉलोनी के गेट नंबर तीन के सामने ग्रीनबेल्ट पर करीब 400 पौधे रोपे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:24 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:24 PM (IST)
सेव अरावली टीम ने ग्रीनबेल्ट में रोपे 400 पौधे
सेव अरावली टीम ने ग्रीनबेल्ट में रोपे 400 पौधे

जासं, फरीदाबाद : पौधारोपण अभियान के तहत सेव अरावली की टीम व अन्य स्वयंसेवकों ने रविवार को सैनिक कॉलोनी के गेट नंबर-तीन के सामने ग्रीनबेल्ट में करीब 400 पौधे रोपे। इन पौधों में जामुन, पीपल, इमली, गुलमोहर, देशी पापड़ी, अर्जुन, नीम, सीमल के पौधे शामिल रहे। सेव अरावली से जुड़े योगेश शर्मा ने बताया कि यह जगह काफी पहले चिन्हित हो गई थी। इसे साफ और समतल करने के बाद रविवार को यहां करीब 110 लोग जुटे। उनकी टीम ने पौधों का इंतजाम पहले ही कर लिया था। शाम तक सभी 400 पौधे रोप दिए गए। सेव अरावली के संस्थापक जितेंद्र भड़ाना, कैलाश बिधुड़ी, सुनील बिधुड़ी, विकास थरेजा, रमेश अग्रवाल, संजय राव, अनिल अरोड़ा, शुचिता खन्ना, विपिन तंवर और संदीप बिधुड़ी ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी