कैसे चलें पैदल, सड़कें सुरक्षित नहीं और फुटपाथ अतिक्रमण का शिकार

नगर निगम की सड़कों का काफी हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है। इसमें फुटपाथ भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:06 PM (IST)
कैसे चलें पैदल, सड़कें सुरक्षित नहीं 
और फुटपाथ अतिक्रमण का शिकार
कैसे चलें पैदल, सड़कें सुरक्षित नहीं और फुटपाथ अतिक्रमण का शिकार

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम की सड़कों का काफी हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र से जुड़े सेक्टर की बात करें, तो यहां कई सेक्टर एरिया स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आते हैं। हैरानी की बात है कि इन क्षेत्रों के फुटपाथ पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों को जगह नही मिलती। नगर निगम अतिक्रमण हटाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आता।

यही वजह है कि दौलताबाद चौक, सेक्टर-16 व 19 के सामने से लंबे समय से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। ओल्ड फरीदाबाद सब्जी मंडी चौक के पास रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा है। बाबा फरीद पार्क के पास आटोमोबाइल मार्केट में भी अतिक्रमण रहता है। हैरानी की बात है कि ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय से पीर वाली मजार, बाबा नगर तक रेहड़ी-पटरी वालों ने अतिक्रमण किया है। ओल्ड फरीदाबाद निवासियों ने कई बार पुलिस प्रशासन और नगर निगम से शिकायत की थी, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी तरफ-सेक्टर-12 तथा 15ए डिवाइडिग रोड की फुटपाथ पर बिजली के खंभे लगे हुए हैं। पैदल चलने वालों के लिए परेशानी की यही वजह है कि वे कहां चलें। जगह-जगह अतिक्रमण नजर आता है। वीआइपी कहे जाने वाले सेक्टर में अब अतिक्रमण दिखाई देता है। नगर निगम के अधिकारी अगर अतिक्रमण के खिलाफ नियमित रूप से अभियान चलाएं, तो ही सुधार संभव है। अतिक्रमण करने वाले अगर नहीं मानते हैं, तो उनके चालान किए जाएं।

-महेश गुप्ता, सेक्टर-19 निवासी। सेक्टर-16, दौलताबाद चौक तथा ओल्ड सब्जी चौक मंडी चौक के आसपास फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण स्मार्ट सिटी की सूरत बिगड़ रही है। ऐसे ही नगर निगम मुख्यालय के पास भी अतिक्रमण है। पैदल चलने वालों के लिए तो जगह ही नहीं बचती है।

-दिनेश सदाना, सेक्टर-18ए निवासी। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। ओल्ड फरीदाबाद तथा सेक्टर एरिया से अतिक्रमण की शिकायतें आ रही हैं। हम वहां भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएंगे। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

-यशपाल यादव, निगमायुक्त।

chat bot
आपका साथी