गीतकार संजय अरोड़ा के भजनों की एलबम रिलीज

जासंफरीदाबाद चावला कालोनी बल्लभगढ़ निवासी गीतकार संजय अरोड़ा द्वारा लिखित पांच भजनों की नई एलबम रिलीज हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:44 PM (IST)
गीतकार संजय अरोड़ा के भजनों की एलबम रिलीज
गीतकार संजय अरोड़ा के भजनों की एलबम रिलीज

जासं,फरीदाबाद: चावला कालोनी, बल्लभगढ़ निवासी गीतकार संजय अरोड़ा द्वारा लिखित पांच भजनों की नई एलबम रिलीज हो गई है। कृष्ण भगवान की शान में लिखे पांच भजनों से सजे एलबम में मेरे सपने में आए के बुलाय गयो कन्हैया बंसी बारो भजन सनम देवीदासानी ने गाया है। मेरी नैया पार लगा दे मोहन मुरली वाले और जपो जपो श्री राधे को मोहम्मद अफसर ने अपनी आवाज दी है। बाकी दो भजन तेरा नाम जपा करते हैं और राधे राधे हर लो मेरी हर बात अली असलम ने गाए हैं। कृष्ण भक्त संजय अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने सभी भजनों में बृज का रंग भरने का प्रयास किया है। संजय अरोड़ा ने बताया कि सत्या मानिक अफसर संगीतकार हैं। संजय अरोड़ा की इस उपलब्धि पर प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी