शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं वेंडर, फैलाते हैं कचरा

घर-घर से कचरा एकत्र करने के काम में जुटे वेंडर शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:30 PM (IST)
शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं वेंडर, फैलाते हैं कचरा
शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं वेंडर, फैलाते हैं कचरा

जागरण संवादरदाता, फरीदाबाद : घर-घर से कचरा एकत्र करने के काम में जुटे वेंडर शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। वाहनों में एकत्र किए गए कचरे को ट्रांसफर स्टेशन तक लाया जाना चाहिए। जहां से कचरे को बंधवाड़ी प्लांट तक पहुंचाया जाता है, मगर वेंडर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिन वार्डों से कचरा एकत्र करते हैं, उसके आसपास के खत्ते पर कचरा डाल दिया जाता है। इतना ही नहीं, निगमायुक्त यशपाल यादव ने व्यवस्था में सुधार के लिए पिछले दिनों वेंडर को करीब 125 वाहन दिए थे, जिससे कि घर-घर से एकत्र करने के काम में सुधार हो सके। वेंडर ने कचरा बीनने वालों को ही वाहन चालक का काम सौंप दिया है।

बता दें कि पहले ईकोग्रीन कंपनी के चालक ही वाहन चलाते थे। ईकोग्रीन के पास करीब 220 वाहन चल रहे थे। सभी वाहन वेंडर को दे दिए गए। वाहनों की कमी के चलते नगर निगम ने और वाहनों की व्यवस्था करवाई। मगर यह फार्मूला फिलहाल कामयाब होता नजर नहीं आ रहा है। वेंडर के वाहन चालक राह चलते कहीं भी कचरा डाल रहे हैं। वेंडर के चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

----------

पहले वेंडर की कुछ कमियां थीं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। मैंने नगर निगम के सफाई निरीक्षक और वेंडर की बैठक भी ली है। धीरे-धीरे सुधार किया जा रहा है।

-दीपक चौधरी, वार्ड 37 के पार्षद।

-------------------

वेंडर की शिकायतें आ रही हैं। हम कमियों को दूर करे का प्रयास कर रहे हैं। हमारे सफाई निरीक्षक निगरानी कर रहे हैं। वेंडर अगर कहीं कचरा फैलाते हैं, तो जुर्माना किया जाएगा। लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके वाहन में डालना चाहिए।

-इंद्रजीत कुलड़िया, अतिरिक्त निगमायुक्त।

chat bot
आपका साथी