शिव की शरण में श्रद्धालु

जागरण संवाददाता फरीदाबाद सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर शिव आराधना की तो घरों में भी भगवान शिव के नाम की गूंज रही। रक्षाबंधन होने के कारण बहुत सी महिलाओं ने शिव दरबार में शिव प्रतिमा को राखी बांधी और कोरोना संकट से बचाव को प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:41 PM (IST)
शिव की शरण में श्रद्धालु
शिव की शरण में श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर शिव की आराधना की। घरों में भी भगवान शिव के नाम की गूंज रही। इस दिन रक्षाबंधन होने के कारण कई जगहों पर महिलाओं ने शिव दरबार में शिव प्रतिमा को राखी भी बांधी और कोरोना के संकट से बचाव के लिए प्रार्थना की। चावला कालोनी व बल्लभगढ़ के शिव मंदिर में रितु व नीतू ने शिवलिग पर रक्षा सूत्र बांधा और भगवान शिव से कोरोना के संकट से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई। बल्लभगढ़ स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में ग्रंथ साहिब की पावन हुजूरी में खंडा साहब को भी कई महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा। केदारा मंदिर तथा सीता राम मंदिर में इस दिन रौनक रही। अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने शिव दरबार में पुष्प तथा फल अर्पित किए। नीतू ने बताया कि उनकी भगवान शिव में आस्था है, इसलिए उन्हें राखी बांधी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत भी रखा।

chat bot
आपका साथी