मैनहोल से कहीं गायब हैं ढक्कन, तो कहीं टूटे हुए

नगर निगम क्षेत्र में सीवर के मैनहोल पर ढक्कन नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 04:59 PM (IST)
मैनहोल से कहीं गायब हैं ढक्कन, तो कहीं टूटे हुए
मैनहोल से कहीं गायब हैं ढक्कन, तो कहीं टूटे हुए

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम क्षेत्र में सीवर के मैनहोल पर ढक्कन नहीं हैं। कई क्षेत्रों में मैनहोल पर ढक्कन टूटे हुए हैं। इसके चलते अब तक कई जगह हादसे हो चुके हैं। फिर भी नगर निगम जागा नहीं है। एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ में कई जगह स्थिति बिगड़ी हुई है। जागरण ने जब विभिन्न क्षेत्रों की पड़ताल की, तो पाया कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड, नेहरू ग्राउंड, जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल परिसर, बल्लभगढ़ अनाज मंडी तथा एनआइटी के औद्योगिक क्षेत्र में ढक्कन न होने पर कई लोगों ने मैनहोल में लकड़ियां फंसा दी है, ताकि दूर से ही लोगों को इसका पता चल सके। कई जगह सड़क ऊंची हो गई है और मैनहोल नीचे दब गए हैं। शहर में हो चुके हैं हादसे

-सीवर के मैनहोल पर ढक्कन न होने के चलते कई हादसे हो चुके हैं। करीब तीन हफ्ते पहले पर्वतीय कालोनी में आठवीं कक्षा की छात्रा काजल मैनहोल में गिर गई थी। आसपास के लोगों ने काजल को बचाया था।

-दो महीने पहले पर्वतीय कालोनी के मैनहोल में बेसहारा गाय गिर कर फंस गई थी।

-इसी क्षेत्र में एक महिला भी मैनहोल पर ढक्कन न होने के कारण गिर गई थी, तो लोगों ने उसे मैनहोल से निकाला था।

-गली नंबर दो, जवाहर कालोनी निवासी अरुण कुमार का वाहन कई बार मैनहाल में फंस चुका है।

-ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड के मैनहोल पर ढक्कन न होने के कारण रोजाना कई लोग आते-जाते गिर जाते हैं। पर्वतीय कालोनी में कई मैनहोल ऐसे हैं, जिनके ढक्कन टूटे हुए हैं। पिछले दिनों मेरे वाहन का स्टोन गार्ड मैनहोल में फंस गया था। मरम्मत कार्य पर चार हजार रुपये खर्चा आया था। नगर निगम बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।

-अरुण कुमार। नगर निगम में कई बार मैनहोल पर ढक्कन नहीं होने की शिकायत की गई है, मगर कोई अधिकारी गंभीर नजर नहीं आता।

-सोनू गर्ग। मैनहोल पर समय-समय पर ढक्कन लगाए जाते हैं। सभी वार्डों के जेई को इस बाबत आदेश दिए गए हैं कि जहां मैनहोल पर ढक्कन नहीं हैं, वहां ढक्कन लगाए जाएं। एनआइटी में कई जगह ढक्कन टूटे हुए हैं। मैनहोल की मरम्मत कराई जानी है। एस्टीमेट बनाया गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।

-ओपी कर्दम, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।

chat bot
आपका साथी