चार महीने से ठप पड़ा है नाले का निर्माण कार्य

नाले का निर्माण कार्य पिछले चार महीने से ठप पड़ा हुआ है। लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:15 PM (IST)
चार महीने से ठप पड़ा है 
नाले का निर्माण कार्य
चार महीने से ठप पड़ा है नाले का निर्माण कार्य

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : नाले का निर्माण कार्य पिछले चार महीने से ठप पड़ा हुआ है। कालोनियों की गलियों में नालियों के ओवरफ्लो होने के कारण एक-एक-दो-दो फुट जलभराव हो गया है। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी का लगातार प्रभाव बढ़ रहा है। अस्पताल में बेड़ नहीं मिल रहे हैं। निगम प्रशासन ऐसी समस्याओं के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।

नाले को 10 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंटेड बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य करीब डेढ़ वर्ष से चल रहा है। नाले का निर्माण कार्य चलने के कारण पंजाबी वाड़ा, साबुन कालोनी, भीमसेन कालोनी, भाटिया कालोनी, खटीक वाड़ा की नालियों का पानी सीवर लाइन में डाला हुआ है। नालियों के पानी और कचरे से अक्सर सीवर जाम पड़ा रहता है। सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने के कारण गटरों से व नालियों के जाम होने से इन कालोनियों की गलियों में जलभराव हो गया है। ये नाला कब तक तैयार होगा, इसके बारे में कोई भी पूरी तरह से जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है। पंजाबी वाड़ा की नाली पूरी तरह से कचरे से भरी हुई हैं। नालियों और गटरों का पानी गलियों में भरा हुआ है। निगम प्रशासन गलियों की सफाई की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

-शुगनचंद गर्ग, पंजाबी वाड़ा गलियों में नालियों और सीवर के पानी का दो-दो फुट जलभराव हो गया है। इस कारण हमारे लिए घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

-सुभाष वर्मा, साबुन कालोनी डेंगू-मलेरिया पूरी तरह से फैला हुआ है। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। फिर भी प्रशासन सफाई के प्रति गंभीर नहीं है। जबकि ऐसी स्थिति में तो कहीं पर एक बूंद पानी खड़ा नहीं होना चाहिए।

-बंसी उर्फ कुलदीप मेहता, पंजाबी वाड़ा मानसून मौसम के कारण नाले का निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब मैंने नाले का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अधिकारियों से कह दिया है। जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।

-रवि शर्मा, अधिक्षण अभियंता, नगर निगम फरीदाबाद

chat bot
आपका साथी