घर-घर से कचरा एकत्र करने को बढ़ेंगे वाहन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में घर-घर से कचरा उठाने के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:23 PM (IST)
घर-घर से कचरा एकत्र 
करने को बढ़ेंगे वाहन
घर-घर से कचरा एकत्र करने को बढ़ेंगे वाहन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में घर-घर से कचरा उठाने के लिए अब वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कचरा एकत्र करने के काम में और 100 वाहन लगाए जाएंगे। इससे नगर निगम का हर घर से कचरा एकत्र करने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

बता दें कि दिसंबर 2017 में ईकोग्रीन ने घर-घर से कचरा एकत्र करने का काम शुरू किया था। शुरुआती दौर से ही ईकोग्रीन के वेंडर की ओर से कमियां रही हैं। ईकोग्रीन के पास घर-घर से कचरा एकत्र के काम में करीब 220 वाहन चल रहे हैं। छोटी गलियों से कचरा एकत्र करने को 28 ई-रिक्शा तथा 25 ट्रैक्टर चल रहे हैं। वाहनों की संख्या कम होने के कारण हर वार्ड से पूरी तरह कचरा एकत्र नहीं हो पा रहा है। लोग भी इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं। इस कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इस स्थिति में सुधार के लिए अब निगमायुक्त यशपाल यादव ने इकोग्रीन कंपनी को वाहनों की संख्या बढ़ाने को कहा था। इसके बाद अब जल्दी ही 100 ट्रैक्टर मंगवाए जा रहे हैं। ट्रैक्टर की संख्या बढ़ने से खत्तों से समय रहते कचरा उठाया जा सकेगा। हर वार्ड में वाहन के जाने का समय व रूट तय किया जा रहा है। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक कचरा एकत्र करने को अलग-अलग वार्डों में वाहन जाएंगे। समय पहले भी तय था, लेकिन वार्ड सुपरवाइजर और वेंडर की लापरवाही के कारण कई जगह समय पर वाहन नहीं जा पाते थे। अब इनकी निगरानी की जाएगी।

-इंद्रजीत कुलड़िया, अतिरिक्त निगमायुक्त

chat bot
आपका साथी