पवन कुमार 800 मीटर दौड़ में प्रथम रहे

तिगांव महाविद्यालय में 37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:22 PM (IST)
पवन कुमार 800 मीटर 
दौड़ में प्रथम रहे
पवन कुमार 800 मीटर दौड़ में प्रथम रहे

जासं, तिगांव(बल्लभगढ़) : तिगांव महाविद्यालय में 37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 800 मीटर दौड़ में पवन ने प्रथम, प्रमोद ने द्वितीय, योगेंद्र तृतीय स्थान प्राप्त किया। बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि व भाजपा नेता रूप ¨सह नागर व ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बीएल शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्राचार्य डॉ. रोहताश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की खेल नीति के चलते हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशिया व ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी आगे आ रहे हैं। छात्रों को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्राचार्य ने अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उपप्राचार्य संध्या सूद ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर लीना, चित्रा गर्ग, उषा, कामायनी, कुसुम, अंजू, कविता, अनीता, सत्य नारायण सपना, मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी