जर्जर सड़क और सीवर जाम से लोग परेशान

फरीदाबाद एनआइटी तीन नंबर के लोग जर्जर सड़कों से परेशान हैं तो सीवर जाम भी सिरदर्दी का कारण बन रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:28 PM (IST)
जर्जर सड़क और सीवर जाम से लोग परेशान
जर्जर सड़क और सीवर जाम से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : एनआइटी-3 के लोग जर्जर सड़कों से परेशान हैं। सीवर जाम भी सिरदर्द बना हुआ है। यहां सी ब्लाक के निवासियों ने कई बार निगम मुख्यालय में इसकी शिकायत की है, पर समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि जब कभी बारिश होती है, तो दिक्कत बढ़ जाती है। एनआइटी-3 सी ब्लाक के सामने पार्क के आसपास कई दिनों से सीवर का पानी जमा है। वर्जन..

बिजली दफ्तर चौक की सड़क जर्जर होती जा रही है। नगर निगम सड़क बनाते समय निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देता है।

-राकेश आहूजा। मकान नंबर 244 के आसपास कई दिनों से सीवर का पानी जमा है। हल्की बारिश होने से ही गंदा पानी घरों के पास जमा जाता है। निगम को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -वसु मित्र सत्यार्थी। तीन नंबर से सीवर जाम की शिकायत आई है। कर्मचारियों को क्षेत्र में भेज कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सड़कों की दशा सुधारने को पेच वर्क कराया जा रहा है।

- बिरेंद्र कर्दम, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम।

chat bot
आपका साथी