राजा नाहर सिंह पार्क का होगा सुंदरीकरण: मूलचंद

राजा नाहर सिंह के 163वें बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक नगरी में अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 07:06 PM (IST)
राजा नाहर सिंह पार्क का 
होगा सुंदरीकरण: मूलचंद
राजा नाहर सिंह पार्क का होगा सुंदरीकरण: मूलचंद

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : राजा नाहर सिंह के 163वें बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक नगरी में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजा नाहर सिंह पार्क स्थित शहीद स्मारक पर जिला प्रगतिशील किसान मंच की तरफ से हवन का आयोजन किया गया। यहां पर परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में हवन में आहुति डालने पहुंचे और शहीद स्मारक पर सरकार की तरफ से पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मंच के जिला अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने की।

इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि राजा नाहर सिंह की वीरता और शहादत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे शहीदों के इतिहास को जिदा रखने के लिए रानी की छतरी और तालाब का 1.20 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। नाहर सिंह पार्क का सुंदरीकरण होगा और ऐतिहासिक द्वार जल्द बनाया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बीसला, जिला परिषद के सदस्य अवतार सिंह सारंग, निगम पार्षद दीपक चौधरी, व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के प्रधान प्रेम खट्टर, भाजपा नेता लखन बेनीवाल, मुनेश नरवाल, कुंवर हरबीर सिंह, वीर शहीदी सम्मान समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने हवन में आहुति डाली।

राजा नाहर सिंह अभियान दिल्ली कादीपुर के संयोजक हरपाल सिंह राणा ने परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा को ज्ञापन देकर राजा नाहर सिंह महल को पुरातत्व विभाग को सौंपने की मांग की। सेक्टर-3 में मनाया गया बलिदान दिवस

सेक्टर-3 राजा नाहर सिंह पैलेस में राजा नाहर सिंह में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर शास्त्री ने हवन में आहुति डाली और राजा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह के आयोजक राजा राजकुमार तेवतिया, प्रपौत्र अनिल तेवतिया, बाबू बोहरा, सतवीर सरपंच, किशन सिंह, हरीराम मास्टर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी