नगर निगम के कार्यकारी अभियंता निलंबित

अनीता यादव शहर में बढ़ रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के चलते दीपक ¨कगर से खफा चल रहीं थीं। अनीता यादव ने इससे पहले 17 जनवरी को एसडीओ ओपी मोर को निलंबित किया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 08:27 PM (IST)
नगर निगम के कार्यकारी 
अभियंता निलंबित
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता निलंबित

जासं, फरीदाबाद : नगर निगम के कार्यकारी अभियंता दीपक ¨कगर को अवैध निर्माण कार्यों को बढ़ावा देने के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबन की कार्रवाई निगमायुक्त अनीता यादव ने की है। अनीता यादव शहर में बढ़ रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के चलते दीपक ¨कगर से खफा चल रहीं थीं। अनीता यादव ने इससे पहले 17 जनवरी को एसडीओ ओपी मोर को निलंबित किया था। दीपक ¨कगर के कार्यकाल में कई जगह अवैध निर्माण बढ़े हैं। अनीता यादव ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि कार्यकारी अभियंता अर¨वद का कार्य भी संतोषजनक नहीं है। इसलिए उनसे स्मार्ट सिटी का कार्य भी ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपनी ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी