शहर के विकास के मुद्दे पर गंभीर हुए मंत्री: विधायक

शहर के विकास कार्यों के मुद्दे पर अब मंत्री-विधायक गंभीर हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:33 PM (IST)
शहर के विकास के मुद्दे पर गंभीर हुए मंत्री: विधायक
शहर के विकास के मुद्दे पर गंभीर हुए मंत्री: विधायक

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर के विकास कार्यों के मुद्दे पर अब मंत्री-विधायक गंभीर हो गए हैं।

जर्जर सड़कों और स्वच्छता की स्थिति को दुरुस्त करने को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, एनआइटी के विधायक नीरज शर्मा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता तथा तिगांव के विधायक राजेश नागर ने निगमायुक्त यशपाल यादव से मुलाकात की।

यशपाल यादव के आवास पर चाय पर विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। मूलचंद शर्मा ने कहा कि अब कई दिनों से विकास कार्य रुक गए हैं। खास कर सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और शहर को आगे बढ़ाने के लिए विकास कार्यों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में

हर नागरिक नगर निगम का साथ दे, तभी नए वर्ष में हम स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थिति में आ पाएंगे।

उन्होंने कहा कि शहर का सुंदरीकरण तभी होगा, जब सभी मिल कर सहयोग करेंगे।

नीरज शर्मा ने कहा कि सड़कों की दशा सुधारने की जरूरत है। स्वच्छता के मामले में भी शहर की स्थिति संतोषजनक नहीं है। हार्डवेयर चौक से शहीद बाबा दीप सिंह चौक की सड़क का निर्माण कार्य रुका है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नगर निगम प्राथमिकता के आधार पर ठेकेदारों का भुगतान करे, ताकि शहर के विकास को गति दी जा सके। राजेश नागर ने रुके हुए कामों को जल्द कराने की बात कही। सीमा त्रिखा तथा नरेंद्र गुप्ता ने भी विकास कार्यों को गति देने बारे निगमायुक्त से बातचीत की।

-----

कई सड़कों के टेंडर किए जा चुके हैं। जल्द ही विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इन दिनों प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य बंद हैं। आने वाले दिनों में हम स्वच्छता रैंकिग में अव्वल आएंगे। शहर की हर आरडब्ल्यूए को जोड़ा जा रहा है। वार्ड कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटियों के सदस्य हर गली, मोहल्लों में लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। हमारी टीमें भी काम कर रही हैं।

- यशपाल यादव, निगमायुक्त।

chat bot
आपका साथी