खोरीवासियों को अब नए वर्ष में मिलेंगे मकान

अरावली क्षेत्र में बसी खोरी बस्ती के लोगों को अब सरकार की पुनर्वास नीति के तहत नए वर्ष में मकान मिलेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:48 PM (IST)
खोरीवासियों को अब नए 
वर्ष में मिलेंगे मकान
खोरीवासियों को अब नए वर्ष में मिलेंगे मकान

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : अरावली क्षेत्र में बसी खोरी बस्ती के लोगों को अब सरकार की पुनर्वास नीति के तहत अगले वर्ष में अप्रैल में मकान मिल पाएंगे। खोरीवासियों की ओर से मकान के लिए किए गए आवेदन की संख्या बढ़ जाने से बृहस्पतिवार को होने वाले ड्रा को टाल दिया गया है। आने वाले दिनों में होने वाले ड्रा की अभी तारीख तय नहीं की गई है। जिस तरह से डबुआ कालोनी के मकान जर्जर हालत में हैं। उसे देखते हुए नगर निगम खोरीवासियों को मकान का अलाटमेंट देने से पहले डबुआ कालोनी के मकानों की दशा सुधारेगा। दरवाजे और खिड़कियां लगाई जाएंगी।

बता दें कि नगर निगम ने करीब पांच महीने पहले खोरी बस्ती में अवैध निर्माण ढहाए थे। इसके बाद लोगों ने विरोध जताया, तो सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत मकान देने की घोषणा की। नगर निगम की ओर से डबुआ कालोनी और बापू नगर में पहले से ही करीब 2500 मकान बने हुए हैं। इन मकानों की हालत इन दिनों जर्जर है। वहीं नगर निगम में पहले 5200 लोगों ने आवेदन किया था। अब आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ गई है। नगर निगम के पास करीब सात हजार आवेदन आ चुके हैं।

नगर निगम के वरिष्ठ वास्तुकार बीएस ढिल्लो ने बताया कि बहुत से लोगों ने आानलाइन आवेदन किए थे। कई लोग नगर निगम मुख्यालय में आवेदन पत्र जमा करा कर गए हैं। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जैसे ही जांच पूरी हो जाएगी, इसके बाद ड्रा निकाला जाएगा। दस्तावेज अगर सही नहीं होंगे, तो आवेदन पत्र रद किए जाएंगे। आवेदकों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी