खोरी बस्ती के लोगों को इसी सप्ताह मिलेंगे मकान

खोरी बस्ती के करीब हजार लोगों को अगले सप्ताह डबुआ कालोनी और बल्लभगढ़ के बापू नगर में प्लैट दे दिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:16 PM (IST)
खोरी बस्ती के लोगों को इसी सप्ताह मिलेंगे मकान
खोरी बस्ती के लोगों को इसी सप्ताह मिलेंगे मकान

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : खोरी बस्ती के करीब हजार लोगों को अगले सप्ताह डबुआ कालोनी और बल्लभगढ़ के बापू नगर में प्लैट दे दिए जाएंगे। नगर निगम की टीम के सक्रिय होने के बाद कब्जा करने वाले लोगों ने मकान खाली करने शुरू कर दिए हैं। निगम की टीमें तीन दिनों से लगातार कब्जा करने वालों को समझा रहीं थीं कि वे मकान खाली कर दें, नहीं तो कार्रवाई होगी।

बता दें कि दिल्ली-हरियाणा की फरीदाबाद सीमा के पास अरावली वन क्षेत्र में बसी खोरी बस्ती में करीब को दो महीने पहले नगर निगम ने अवैध निर्माण ढहा दिए थे। बाद में बेघर हुए लोगों के लिए सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत मकान उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। उस समय इन लोगों के लिए सूरजकुंड क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग घर में खाने-पीने और रहने के लिए अस्थायी इंतजाम किया गया है। नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार खोरी बस्ती के करीब 2400 लोगों ने फ्लैट के लिए आवेदन किया था। नगर निगम ने दस्तावेजों की जांच करके करीब हजार लोगों को फ्लैट देने के लिए चयनित किया था।

नगर निगम की ओर से डबुआ कालोनी और बापू नगर, बल्लभगढ़ में कई वर्ष पहले गरीब रेखा से नीचे जीवनयापन करने लोगों के लिए कुल 2896 फ्लैट बनाए गए थे। इनमें से कुल 351 फ्लैट आवंटित किए गए थे। इस समय डबुआ कालोनी में 1766 तथा बापू नगर में 779 फ्लैट हैं।

नगर निगम की टीम ने जब सर्वे किया, तो पता चला कि 200 से अधिक मकानों पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इसके अलावा किसी मकान की खिड़कियां टूटी हैं, तो कहीं दरवाजे टूटे हुए हैं।

नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल ने बताया कि प्लानिग शाखा की ओर से खोरी के करीब 200 लोगों के अलाटमेंट लेटर तैयार कर दिए हैं। कब्जा करके मकानों में बैठे 100 लोगों ने रविवार तक खुद ही मकान खाली कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी