सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की कामना

शहर में करवा चौथ का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने सूर्योदय होने ने पहले परिवार के बड़ों से मिली सरगी का सेवन किया। व्रत रखने के साथ ही बाद में शाम को करवा चौथ की कथा सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:46 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:46 PM (IST)
सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की कामना
सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की कामना

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में करवा चौथ का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने सूर्योदय होने ने पहले परिवार के बड़ों से मिली सरगी का सेवन किया। व्रत रखने के साथ ही बाद में शाम को करवा चौथ की कथा सुनी। सुहागिनों ने अपने सुहाग की मंगल कामना की और डेंगू तथा कोरोना से मुक्ति को भी प्रार्थना की। शहर में पिछले वर्ष कोरोना का प्रकोप अधिक था। तब सुहागिनों में सामूहिक कार्यक्रमों में उत्साह कम दिखा था और बड़ी संख्या में महिलाओं ने घर पर ही इस परंपरा को निभाया था। इस बार कोरोना का संकट कम है, तो महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों, घरों और पार्कों में सामूहिक रूप से सुहागिनों ने कथा सुनी। आरडब्ल्यूए की ओर से भी अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीन ई आरडब्ल्यूए की ओर से पार्क में कथा का आयोजन किया गया। पंडित उमा शंकर शास्त्री ने करवा चौथ की कथा सुनाई।

पलों को बनाया यादगार, सेल्फी का रहा क्रेज

कथा सुनने के बाद पूजा स्थल पर सज-धज कर आई महिलाओं में सेल्फी लेने का क्रेज रहा। कई जगह पति-पत्नी ने सेल्फी ली, तो कई जगह महिलाओं ने समूह में सेल्फी लेकर अपने पलों को यादगार बना लिया। बहुत सी सुहागिनों ने अलग-अलग अंदाज में पोज भी लिए। इसी तरह तिकोना पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भी सामूहिक कथा का आयोजन किया गया। पंडित शंभूनाथ तथा पंडित कृष्ण ने कथा सुनाई। देवी मां के दरबार में सुहागिनों ने कथा सुनी और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।

पति ने करवा चौथ पर खरीदारी करवा कर कई उपहार दिए। मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने करवा चौथ पर पति की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की है।

-यशिका, एनआइटी तीन ई निवासी

पिछले वर्ष कोरोना का प्रकोप अधिक था। मगर इस बार राहत है। इसलिए सबने मिल कर करवा चौथ को यादगार बनाया।

-मोना

chat bot
आपका साथी