विद्वानों ने किया तुलसी महिमा का बखान

शहर के विभिन्न मंदिरों में सोमवार को कार्तिक कथा के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 06:02 PM (IST)
विद्वानों ने किया तुलसी 
महिमा का बखान
विद्वानों ने किया तुलसी महिमा का बखान

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर के विभिन्न मंदिरों में सोमवार को कार्तिक कथा के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए मंदिरों में सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया था। श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए और मास्क लगाकर कथा सुनी।

एनआइटी एयरफोर्स रोड जवाहर कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर में इस मौके पर हवन का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम जुनेजा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पंडित अमित शास्त्री ने तुलसी महिमा का बखान किया। पंडित अमित शास्त्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में कार्तिक महीने का बहुत ही महत्व है। इस महीने में पूजा पाठ करना अधिक फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि इस महीने में तुलसी के पौधे के पास सुबह-शाम दीपक जलाने से पुण्य फल प्राप्त होता है। पूजा-अर्चना से इंसान आध्यात्मिक ²ष्टि से भी मजबूत होता है। पंडित श्रवण कुमार तिवारी ने भी कार्तिक के महत्व पर चर्चा की। राम जुनेजा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से धर्म-संस्कृति के प्रति जागृति आती है। उन्होंने प्रभु से कोरोना संकट से मुक्ति की प्रार्थना की।

सेक्टर 21डी स्थित श्री समन्वय मंदिर में भी कथा का समापन किया गया। पंडित राम आशीष शास्त्री ने यज्ञ के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। मंदिर में कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए सबके लिए मंगल कामना की गई। मंदिर कमेटी की ओर से दीप दान भी किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के मैनेजिग ट्रस्टी महेश बांगा, महिला कीर्तन मंडली की सदस्य डौली शर्मा, मंजू डोगरा, सरिता सक्सेना, ललिता अरोड़ा, गीता यादव का विशेष सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी