जयंती पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पार्टी बनाने के मामले में कहा है कि वे कांग्रेस में थे और रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 08:09 PM (IST)
जयंती पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद
जयंती पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी की ओर से मुख्य कार्यक्रम ओल्ड फरीदाबाद चौक पर स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया था। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.राधा नरुला व सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री ए.सी. चौधरी, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, सचिव सुमित गौड़ व सत्यवीर डागर, जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश गौड़, मनोज अग्रवाल श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख थे।

डॉ.तंवर ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस में ही हैं और रहेंगे। ये समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है, सभी कांग्रेसियों को एक साथ जुटकर भाजपा का मुकाबला का है। जो लोग कांग्रेस छोड़ कर जा चुके हैं, जल्दी ही वे भी वापस आ जाएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने सच्चे कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में सरदार हरजीत सिंह सेवक को सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रवेश मेहता, गौरव चौधरी, डॉ.एसएल. शर्मा, ज्ञानचंद आहूजा, रेनू चौहान, राजन ओझा, डॉ.धर्मदेव आर्य, अनीशपाल ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, पूर्व पार्षद योगेश कुमार ढींगड़ा ने एनआइटी के रोज गार्डन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर रमेश मदान, बसदेव सतीजा, मुकेश श्रीधर, पूरन मदान, नारायण मदान, मुकेश मदान, अनिल सतीजा, शंकर आहूजा, अशोक मदान, पंकज कक्कड़, हरेंद्र सबरवाल, विपिन विरमानी, प्रशांत गौर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी