गोली लगने से घायल हरीश ने तोड़ा दम

गोली लगने से घायल हरीश ने उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा गोली मारने वालों की अभी तक गिरफ्तारी न किए जाने के विरोध में स्वजनों ने थाने के गेट पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:21 PM (IST)
गोली लगने से घायल हरीश ने तोड़ा दम
गोली लगने से घायल हरीश ने तोड़ा दम

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : गोली लगने से घायल हरीश ने उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम के बाद कोरोना संक्रमित होने के चलते तिगांव मार्ग स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करा दिया। हमलावरों की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में स्वजनों ने थाने के गेट पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्वजन आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने और जांच अधिकारी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे।

विजय नगर निवासी 32 वर्षीय हरीश को 20 जून की सुबह सात बजे मुन्नी आटा चक्की के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी पीठ में गोली मार दी थी। हरीश को सेक्टर-8 सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वजन उसे मोहना मार्ग बल्लभगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। हरीश की एक जुलाई को कोरोना जांच की गई। चार जुलाई को मिली रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिला। उसने उपचार के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वजन सुबह सात बजे थाना आदर्श नगर के गेट पर पहुंच गए।

आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह दहिया पहुंचे। मृतक के भाई दिनेश ने आरोप लगाया कि उनके भाई को अमित और उसके साथी ने गोली मारी है। उन्होंने मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पर आरोपितों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।

वर्जन..

आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

-बिजेंद्र सिंह दहिया, प्रभारी, थाना आदर्श नगर

chat bot
आपका साथी