तीन दिन से शहर में नहीं हुई सफाई, फैला है कचरा

शहर में तीन दिन से सफाई नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:42 PM (IST)
तीन दिन से शहर में नहीं हुई सफाई, फैला है कचरा
तीन दिन से शहर में नहीं हुई सफाई, फैला है कचरा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में तीन दिन से सफाई नहीं हुई है। विभिन्न क्षेत्रों में कचरा फैला हुआ है। सबसे अधिक हालत खराब दशहरा मैदान तथा आसपास क्षेत्र की है। शुक्रवार को दशहरा होने के कारण सफाई कर्मचारी कर्मचारी छुट्टी पर थे। शनिवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव के कारण कर्मचारियों ने काम नहीं किया। ऐसे ही रविवार की तो छुट्टी रहती ही है। यही वजह रही कि कई जगह कचरा फैला दिखाई दे रहा है।

हैरानी की बात है कि निगम मुख्यालय के सामने ही दशहरा मैदान है। एनआइटी दशहरा मैदान में शुक्रवार और शनिवार को लोग दशहरा और रास मेले का आनंद लेने आए थे। अब यह निगम अधिकारियों को सोचना चाहिए था कि दशहरा मेले के बाद सफाई व्यवस्था जरूरी होगी, पर निगम ने कोई इंतजाम नहीं किए। इससे पता चलता है कि निगम के अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था के प्रति कितने गंभीर हैं।

शहर के 40 वार्डों का भी यही हाल रहा। फील्ड में कर्मचारियों के न जाने से सफाई व्यवस्था बिगड़ी रही। खत्तों से भी कचरा नहीं उठाया जा सका।

इस बारे में अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत कुलड़िया ने लगातार तीन छुट्टियां पड़ने से व्यवस्था बिगड़ी, सोमवार को प्राथमिकता पर काम होगा।

chat bot
आपका साथी