नालियों के गंदे पानी से जलभराव, परेशानी बढ़ी

मोहना मार्ग स्थित शहर की पॉश साबुन कॉलोनी में नाले की सफाई न होने से एक-एक फुट नालियों के गंदा पानी का जलभराव हो गया। जिसकी वजह से लोगों के लिए पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों का गिर कर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:25 PM (IST)
नालियों के गंदे पानी से जलभराव, परेशानी बढ़ी
नालियों के गंदे पानी से जलभराव, परेशानी बढ़ी

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : मोहना मार्ग स्थित साबुन कालोनी में नाले की सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी रास्तों पर फैल गया है। इससे यहां के निवासियों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। छोटे बच्चों के गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोग पार्षद और निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। लगातार गंदा पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। वर्जन..

छोटे नाले की सफाई के बारे में कई बार कर्मचारियों से कहा है, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं है।

-शैलेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी

साबुन कालोनी में चुनाव के बाद नेता कभी नहीं आते, इसलिए वह आम आदमी की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।

- सुभाष वर्मा, स्थानीय निवासी

नालियों के जमा गंदे पानी की निकासी जल्दी करा दी जाएगी। मंगलवार को वे अपने अधिकारियों को मौके पर भेजेंगे, जो पानी निकासी कराएंगे।

-ओपी कर्दम, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, जोन बल्लभगढ़

chat bot
आपका साथी