बेसहारा को वृद्धाश्रम में मिला सहारा

लॉकडाउन में रविवार को एक बुजुर्ग को वृद्धाश्रम में सहारा मिल गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:52 PM (IST)
बेसहारा को वृद्धाश्रम में मिला सहारा
बेसहारा को वृद्धाश्रम में मिला सहारा

जासं, फरीदाबाद : कोरोना महामारी को लेकर लागू लॉकडाउन में रविवार को एक बुजुर्ग को वृद्धाश्रम में सहारा मिल गया। अपने परिजनों से कहासुनी के बाद बुजुर्ग बीके अस्पताल आ गया था। वह अस्पताल के गेट के पास लेटा था। उसकी हालत देखकर एक कर्मचारी ने ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम के संस्थापक किशन लाल बजाज को जानकारी दी। इसके बाद किशन लाल बजाज वृद्धाश्रम की टीम सत्यपाल चौहान, सूरज आर्य और गौरव बजाज के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को अपने साथ आश्रम ले गए। किशन बजाज ने बताया कि बुजुर्ग को आश्रम में जगह दी गई है। साथ ही तीन नंबर पुलिस चौकी में इस बारे में लिखित सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी