जय मां दुर्गा आश्चय वचौर आवर हवै

जय मां दुर्गा आश्चय वचौर आवर हवै (जय मां दुर्गा आने वाले साल में फिर होगी पूजा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:35 PM (IST)
जय मां दुर्गा आश्चय वचौर आवर हवै
जय मां दुर्गा आश्चय वचौर आवर हवै

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जय मां दुर्गा आश्चय वचौर आवर हवै (जय मां दुर्गा, आने वाले साल में आपकी पूजा दोबारा होगी), बोलो दुर्गा मइया की जय। तालाब में दुर्गा मां की प्रतिमा को विसर्जित करने के साथ ही भक्तों ने देवी मां के जयकारे लगाए। एक तरफ जयकारे लग रहे थे, वहीं, दूसरी तरफ महिलाएं ढोलों की थाप पर झूम रहीं थीं।

भक्ति से परिपूर्ण सोमवार शाम का यह नजारा था गांव बड़खल में मत्स्य विभाग के तालाब के आसपास का। जिला प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा कमेटियों को बड़खल के तालाब में प्रतिमा विसर्जित करने की अनुमति मिली थी। प्रतिमा विसर्जन से पहले कई संस्थाओं की ओर से सुबह दुर्गा पूजा के साथ ही महिलाओं ने एक, दूसरे के साथ सिदूर खेल कर खुशियां बांटीं और शुभकामनाएं दीं।

फरीदाबाद कालीबाड़ी, सेक्टर-16 की ओर से अभिजीत गांगुली, एके पंडित तथा अन्य सेवादारों ने देवी मां की प्रतिमा को तालाब में विसर्जित किया। इसी तरह प्रोबासी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सेक्टर-तीन में महिलाओं ने सिदूर खेला। भक्तजन घर लाए शांति जल

पंडित एलके च्रकवर्ती ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब के जल को कलश में भर कर घर लाया जाता है। इसे शांति जल कहते हैं। घर में इसका छिड़काव किया जाता है। ऐसा विश्वास है कि जल के छिड़काव से घर में सुख, समृद्धि तथा शांति आती है। ग्रेटर फरीदाबाद निवासी चंदन भी यहां तालाब से कलश में शांति जल को भर कर ले गए थे। ग्रेफ दुर्गा पूजा कमेटी

एसआरएस पर्ल फ्लोर, सेक्टर-87, ग्रेटर फरीदाबाद की दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से प्रतिमा विसर्जन को यहां शैलेंद्र मिश्र, प्रवीण शर्मा, सत्य प्रकाश, सुजीत दास पहुंचे थे। सोमवार सुबह दुर्गा पूजा की गई थी। ऐसे ही बाटा-हार्डवेयर मार्ग स्थित फरीदाबाद दुर्गाबाड़ी की ओर से अध्यक्ष एनसी दास, सलिल चक्रवर्ती के साथ अन्य सदस्य श्रीकांत करार, विश्वजीत घोष, सुब्रतो डे, परमेश्वर पाल, दीपक पाल, दीपक सेन गुप्ता तथा विपुल बिस्वास ने देवी मां की प्रतिमा विसर्जित की। धीरज नगर में दुर्गा पूजा

श्री श्री 108 नवदुर्गा पुजा समिति की ओर से धीरज नगर एक्सटेंशन 44 फुट रोड पर दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन किया गया। इस अवसर पर भक्तजनों ने कोरोना काल की विकट परिस्थिति में नियमों को ध्यान में रखकर मां भगवती की पूजा की और सबके स्वास्थ्य की मंगल कामना की। वैदिक मंत्रों से आचार्य सुधाकर मिश्रा तथा पंडित श्री कृष्ण झा की मौजूदगी में आराधना की गई। समिति के अध्यक्ष शंभुधर झा ने प्रार्थना की कि सभी कोरोना के नियमों का पालन करें। कहीं आएं-जाएं मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें।

chat bot
आपका साथी