मुख्य लेखाधिकारी पर 19 लाख गबन का आरोप

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम(डीएचबीवीएन) बदरौला उपमंडल के हैड कैशियर पर लाखों के गबन का आरोप लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:35 PM (IST)
मुख्य लेखाधिकारी पर 19  लाख गबन का आरोप
मुख्य लेखाधिकारी पर 19 लाख गबन का आरोप

जासं, तिगांव : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम(डीएचबीवीएन) बदरौला उपमंडल के हैड कैशियर पर 19 लाख 35 हजार, 101 रुपये गबन का आरोप लगा है। बदरौला के उपमंडल अधिकारी ने थाना तिगांव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुद्धि सिंह उनके यहां पर एलडीसी लगा हुआ है। उसे हेड कैशियर का पदभार सौंपा हुआ था। हाल ही उनके उपमंडल की आडिट की गई। आडिट के दौरान कैश बुक का मिलान ठीक तरह से नहीं हो रहा था। वह न तो आडिट टीम को ठीक तरह से जवाब दे पाए और न ही 19 लाख, 35 हजार 101 रुपये के बारे में बता पाए। वे बार-बार बुलाने के बाद टीम के सामने हाजिर भी नहीं हुए। उन्हें गबन के आरोप में निलंबित कर दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

जासं, फरीदाबाद : सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 13 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा के स्वजन की शिकायत पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस का दी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल का एक शिक्षक बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। उसने इस घटना की जानकारी स्वजन को दी। एसीपी सैफुद्दीन ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी