पारिवारिक कलह में हुई थी गांव जसाना में दंपती की हत्या

गांव जसाना में मंगलवार दोपहर दंपती (सुखबीर और मोनिका) की हत्या के मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सुखबीर के साले का साले विष्णु निवासी गांव गढ़ी मांडू भजनपुरा दिल्ली को हिरासत में लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:16 AM (IST)
पारिवारिक कलह में हुई थी 
गांव जसाना में दंपती की हत्या
पारिवारिक कलह में हुई थी गांव जसाना में दंपती की हत्या

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : गांव जसाना में मंगलवार दोपहर दंपती (सुखबीर और मोनिका) की हत्या के मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सुखबीर के साले का साले विष्णु निवासी गांव गढ़ी मांडू, भजनपुरा, दिल्ली को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड में विष्णु खुद शामिल था और उसने तीन शूटरों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाकी साथियों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। शुरुआती पूछताछ में हत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रही है।

बताया जाता है कि विष्णु किसी बात को लेकर सुखबीर से नाराज था। पहले भी उनके बीच कहासुनी हुई थी। परिवार को ये बात तो पता थी, लेकिन विष्णु इतना बड़ा कदम उठा लेगा, ये किसी ने सोचा तक नहीं था। सुखबीर द्वारा ब्लेकमेलिग किए जाने की भी बात कही जा रही है, लेकिन ये ब्लेकमेलिग की वजह क्या थी, यह अभी अस्पष्ट है। वारदात को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। हत्यारों ने सबसे पहले सुखबीर और मोनिका को हथियार दिखाकर दहशत में लिया। इसके बाद उनके दोनों हाथों को टेप से बांध दिया। इसके बाद बारी-बारी से दोनों को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने घर का सारा सामान बिखेर दिया, ताकि ऐसा लगे कि लूट के लिए हत्या की गई है। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मामले को सुलझाने में अहम कड़ी साबित हुई। उसमें विष्णु को मोनिका के स्वजनों ने पहचान लिया था। सूचना देने वाले की तलाश में पुलिस :

दंपती हत्याकांड में और लोग के भी शामिल होने की आशंका है। दरअसल, सुखबीर सामान्यत: फैक्ट्री में रहता था। केवल रविवार को उसकी छुट्टी होती थी। उस दिन भी वह इधर-उधर घूमने निकल जाता था। मंगलवार को पेट में दर्द होने से वह घर पर ही था। उसी दिन उसकी हत्या होने से साफ है कि किसी ने विष्णु को सूचना दी कि आज सुखबीर घर पर है। अब पुलिस सूचना देने वाले की तलाश में जुटी है।

वर्जन..

दंपती हत्याकांड में अहम कामयाबी मिली है। शुक्रवार को वारदात की सारी कहानी सामने आ जाएगी।

-एसीपी धारणा यादव, पीआरओ पुलिस

chat bot
आपका साथी