167 मरीज हुए स्वस्थ, 270 नए मामलों की पुष्टि

जिले में 167 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 270 नए मामलों की पुष्टि की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:18 PM (IST)
167 मरीज हुए स्वस्थ, 270 
नए मामलों की पुष्टि
167 मरीज हुए स्वस्थ, 270 नए मामलों की पुष्टि

जासं, फरीदाबाद : जिले में 167 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 270 नए मामलों की पुष्टि की गई है। कुल संक्रमित मामलों की संख्या अब 25013 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार सेक्टर-10 निवासी 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। अभी तक कुल 246 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कुल 25013 संक्रमितों में से 23582 ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 1185 सक्रिय केस हैं। इनमें से 296 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 889 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रामभगत ने बताया कि अस्पतालों में दाखिल 42 मरीजों की हालत गंभीर बनी है, जिसमें से 10 वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने बताया कि इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 13,713 नमूने लिए जा रहे हैं। विभाग ने अब तक 2 लाख, 46 हजार, 850 नमूने लिए हैं। शुक्रवार को 2039 नए नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 320 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।

chat bot
आपका साथी