धीमी गति से चल रहा लघु सचिवालय का निर्माण

उपमंडल स्तर के लघु सचिवालय का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:50 PM (IST)
धीमी गति से चल रहा लघु 
सचिवालय का निर्माण
धीमी गति से चल रहा लघु सचिवालय का निर्माण

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: उपमंडल स्तर के लघु सचिवालय का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसे 18 महीने में बनकर तैयार हो जाना था। निर्माण कार्य को शुरू हुए छह महीने का समय बीत चुका है। अभी तक एक तल की भी छत नहीं पड़ी है। इस गति से काम चलने की वजह से तय समय सीमा पर काम पूरा होने की बहुत कम उम्मीद है।

बल्लभगढ़ में उपमंडल स्तर के सभी कार्यालय पंचायत भवन में चल रहे हैं। अब यहां पर 11 करोड़ रुपये की लागत से उपमंडल स्तर का तीन मंजिला लघु सचिवालय बनाया जा रहा है। लघु सचिवालय का निर्माण कार्य जुलाई-2019 में शुरू किया गया। निर्माण कार्य की अवधि को ध्यान में रखते हुए अब तक पहला तल पूरी तरह से तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन यहां पर अभी तक एक भी तल तैयार नहीं हुआ। लघु सचिवालय के अगले भाग के लिए छत का लैंटर डालने के लिए अभी आधी साइट पर सटरिग लगाई गई हैं। जबकि पूरी छत के लिए अभी सटरिग लगाने का काम अधूरा पड़ा है। तकनीकी विभाग कार्य में देरी होने का कारण दो महीने नवंबर और दिसंबर में राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल(एनजीटी) द्वारा प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों पर रोक लगाना बता रहे हैं। दिसंबर में रोक हटने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। भवन का निर्माण कार्य तेजी से चलाने के लिए भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने एसडीएम त्रिलोक चंद से कहा है। इस मामले में ठेकेदार से भी बातचीत की है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल सिह और ठेकेदार से वर्तमान स्तर की रिपोर्ट ले चुके हैं। लघु सचिवालय की साइट का नक्शा वास्तुकार से मांगा गया है ताकि निर्माण कार्य को गति मिल सके। इस बारे में पत्राचार किया जा रहा है। नक्शा आने के बाद निर्माण गति पकड़ेगा। फिलहाल लघु सचिवालय का निर्माण कार्य धीमा चल रहा है।

-राहुल सिंह, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग फरीदाबाद

chat bot
आपका साथी