बाल कल्याण महोत्सव में दिखी प्रतिभा, सेंट जान्स स्कूल प्रथम

जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से मंडल स्तरीय बाल महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:27 PM (IST)
बाल कल्याण महोत्सव में दिखी प्रतिभा, सेंट जान्स स्कूल प्रथम
बाल कल्याण महोत्सव में दिखी प्रतिभा, सेंट जान्स स्कूल प्रथम

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से मंडल स्तरीय बाल महोत्सव 2021 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्सव में फरीदाबाद मंडल के फरीदाबाद, पलवल व नूंह के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के विजेता (जिला स्तर पर) बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा ने किया। कार्यक्रम का समापन 28 अक्टूबर को किया जाएगा। बच्चों ने नाटक के माध्यम से कोरोना योद्धाओं जैसे डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सलाम किया। साथ ही स्वच्छता का संदेश भी दिया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम ग्रुप में प्रथम स्थान सेंट जान्स स्कूल सेक्टर-7 को मिला। द्वितीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14, फरीदाबाद ने प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप में प्रथम स्थान केएल मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल, सेक्टर-10 फरीदाबाद व द्वितीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उजीना, नूंह ने प्राप्त किया। तृतीय समूह में प्रथम स्थान आइडियल पब्लिक स्कूल, लकड़पुर, फरीदाबाद व द्वितीय स्थान दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला। विधायक सीमा त्रिखा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने बताया कि जो बच्चे मंडल स्तर पर विजेता घोषित किए जाएंगे, उनको राज्य स्तर पर अपनी कला व प्रस्तुति को दिखाने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी कुष्मेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी, पलवल सुरेखा डागर, कार्यक्रम अधिकारी सुंदरलाल खत्री, शिक्षा विभाग के कार्यक्रम नोडल अधिकारी सुशील कण्वा, बाल संरक्षण समिति के श्रीपाल करहाना, कमला पांडे, जिला संयोजक सेवा प्रकोष्ठ (भाजपा) आशा भारद्वाज, निर्णायक मंडल के सदस्य डा.बलराम आर्य, बृज मोहन भारद्वाज, कवि देवेंद्र कुमार तथा मीनू उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी