आजादी का अमृत महोत्सव योजना की शुरुआज से

स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव योजना की शुरुआत की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 06:30 PM (IST)
आजादी का अमृत महोत्सव 
योजना की शुरुआज से
आजादी का अमृत महोत्सव योजना की शुरुआज से

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव योजना की शुरुआत की है। उच्चतर शिक्षा विभाग इसकी शुरुआत शुक्रवार को महाविद्यालयों से करेगा। विभाग की ओर से सभी राजकीय एवं निजी कालेज के प्राचार्यों को पत्र भी जारी किया गया है। योजना का उद्देश्य युवाओं को आजादी के महत्व एवं बलिदानियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना है, ताकि युवा उनके गुणों को आत्मसात कर सके। इसके तहत जन आंदोलन, भारत का स्वर्णिम इतिहास, उसके विकास के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा भारत की वैश्विक पहचान आदि के बारे में जानकारी देना है। यह कार्य 75 हफ्ते आयोजित किए जाएंगे। आज होगी प्रतियोगिता

उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के पहले चरण की शुरुआत 12 मार्च से होगी। इसके तहत कालेज, जिला, यूनिवर्सिटी, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला में स्थान पाने वाले छात्र राज्य और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। निबंध प्रतियोगिता के उच्चतर शिक्षा विभाग ने विषय भी निर्धारित किए हैं। यह हैं वह विषय

-एक भारत श्रेष्ठ भारत

-आत्मनिर्भर भारत

-विश्वगुरु भारत

-भारत की उपलब्धियां एवं संकल्प

-भारत की समृद्ध और विरासत

-इंडिपेंडेंस 2.0

-मृदा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता

-स्वच्छ नदी स्वच्छ भारत

-प्लास्टिक एंड वेस्ट मैनेजमेंट- रिड्यूस, रियूज उच्चतर शिक्षा निदेशालय का पत्र प्राप्त हुआ है और उसके अनुरूप ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता से आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत होगी।

-डा. एमके गुप्ता, प्राचार्य, नेहरू कालेज

chat bot
आपका साथी