गीता महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू

शिक्षा विभाग ने गीता महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 06:51 PM (IST)
गीता महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू
गीता महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शिक्षा विभाग ने गीता महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार आनलाइन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। निदेशालय ने प्रतियोगिताओं के आयोजन की तारीख भी जारी कर दी हैं। इस बार के 25 दिसंबर को प्रदेश के 55 हजार छात्र गीता के 18 श्लोकों का एक साथ उच्चारण करके रिकार्ड भी बनाएंगे। इसके तहत जिले से 2500 छात्रों का चयन किया जाएगा।

निदेशालय के निर्देश के अनुसार शिक्षा विभाग अपने यहां 50 विद्यालय और इनमें 50 छात्र एवं छात्राओं को चयन करें। यह सभी श्लोकोच्चरण प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चयनित विद्यार्थियों को श्लोकों के अभ्यास के लिए कुरुक्षेत्र से माडल पाठ विधि उपलब्ध कराई जाएगी और एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। नोडल अधिकारी सभी चयनित छात्रों की सूची कुरुक्षेत्र शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएगा।

श्लोक उच्चारण के अलावा निबंध लेखन, पेंटिग और भाषण प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता 11 से 19 दिसंबर के दौरान संपन्न करानी होगी। जिलास्तरीय निबंध लेखन व पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों की प्रविष्टियां राज्यस्तर के लिए भेजी जाएंगी। जिला शिक्षा विभाग द्वारा 20 व 21 दिसंबर को कुरुक्षेत्र शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी और राज्यस्तर पर प्रथम आने वाले छात्रों की प्रविष्टियां 22 व 23 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर भेजी जाएंगी। वहीं भाषण एवं श्लोक उच्चारण के लिए शिक्षा अधिकारियों को वाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। भाषण की सीमा पांच से सात मिनट की होगी। इन पर लिखने होंगे निबंध

मैंने गीता से क्या सीखा, गीता ने मेरे जीवन को कैसे बदला और महामारी काल में गीता का महत्व विषय पर निबंध लिखने होंगे। निबंध प्रतियोगिता हिदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में कराई जाएगी। निबंध की शब्द संख्या 500 से एक हजार निर्धारित की गई है। पेंटिग प्रतियोगिता गीता का ज्ञान और कोविड महामारी में जीवन, गीता दर्शन एवं जीवन मूल्य, गीता एवं प्रकृति संरक्षण, गीता एवं सांसारिक जीवन और गीता व मैं विषय पर आधारित होगी। संवाद प्रतियोगिता में भगवान कृष्ण और अर्जुन मध्य संवाद या संजय और धृतराष्ट्र के बीच हुए संवाद को शामिल किया गया है। इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए है और उसके हिसाब से कार्य किया जा रहा है। 19 नवंबर तक प्रतियोगिता संपन्न करवाकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेज दी जाएगी। इसके अलावा निजी विद्यालयों को भी सूचित कर दिया गया है।

-सतेंद्र कौर वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी

chat bot
आपका साथी