गीता के श्लोक उच्चारण के बीच निकाली शोभायात्रा

जिला स्तरीय गहता महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के माध्यम से सेक्टर-17 से शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:10 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:16 AM (IST)
गीता के श्लोक उच्चारण के 
बीच निकाली शोभायात्रा
गीता के श्लोक उच्चारण के बीच निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के माध्यम से सेक्टर-17 से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सेंट्रल पार्क, सेक्टर 15 गीता मंदिर होते हुए सेक्टर 12 एचएसवीपी सम्मेलन केंद्र पहुंची। इसमें गीता मंदिर, इस्कॉन, गोपाल गौशाला, सनातन संस्था, विश्व हिदू परिषद, हिदू जन जागृति सहित कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ पृथला विधायक नयनपाल रावत ने किया। शोभायात्रा में 50 विद्वानों, ओल्ड फरीदाबाद स्कूल के करीब दो सौ छात्र सहित कई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गीता के करीब 302 श्लोकों का प्रभावशाली तरीके से उच्चारण किया गया। करीब साढ़े पांच किलोमीटर का रास्ता डेढ़ घंटे में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके अलावा सेक्टर-12 में आयोजित गीता जयंती महोत्सव में विधायक नरेंद्र गुप्ता पहुंचे। एसडीएम अमित कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रशासन की ओर से स्कूल के बच्चों को नहीं मिली सुविधा

शोभायात्रा के दौरान नौवीं से 12 कक्षा तक के करीब दो सौ छात्रों ने हिस्सा लिया था। यह बच्चे करीब एक डेढ़ किलो मीटर तक शोभायात्रा के साथ चले। इसके बाद वह बीच में ही शोभायात्रा को छोड़ दिया। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सेक्टर 17 से सेक्टर 12 एचएसवीपी सम्मेलन केंद्र की दूरी अधिक थी। इन लोगों के लिए प्रशासन की ओर से आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं की गई थी। इस लिए वह बीच में छोड़ कर चले गए।

दोपहर बाद दो सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चंडीगढ़ के कलाकारों ने रागनी प्रस्तुत की, जिसे वहां मौजूद लोगों ने खूब सराहा।

chat bot
आपका साथी