डेंगू से बचाव को अब गंबूजिया का सहारा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिला मलेरिया विभाग डेंगू व मलेरिया से बचाव को अब गंबूजिया मछली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 05:50 PM (IST)
डेंगू से बचाव को अब 
गंबूजिया का सहारा
डेंगू से बचाव को अब गंबूजिया का सहारा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिला मलेरिया विभाग डेंगू व मलेरिया से बचाव को अब गंबूजिया मछली का सहारा लेगा। गंबूजिया मछली पानी में पनप रहे लार्वा को खा जाती है। विभाग ने जिले के 150 जोहड़ों में गंबूजिया मछली डालने की तैयारी कर ली है।

विभाग के अधिकारियों का मानना है कि विभिन्न क्षेत्रों में जमा पानी में लार्वा पनप रहे हैं। लार्वा के पनपने से ही मलेरिया के मामलों में इजाफा हो रहा है। लार्वा ही डेंगू का कारण बनता है। विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खेड़ी कलां के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के जोहड़ों में गंबूजिया मछली डाल दी हैं। अन्य क्षेत्रों के जोहड़ों में भी गंबूजिया मछली डाली जाएगी।

बता दें कि अब तक जिले में मलेरिया के 70 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। अधिकांश मामले गांवों के हैं। गांवों में जोहड़ों की संख्या अधिक है। जोहडों में लार्वा और मच्छर पनपने से बीमारियां बढ़ रही हैं। इसे रोकने को लेकर ही लोगों को जागरूक करने के लिए डेंगू व मलेरिया नियंत्रण अभियान चल रहा हैं। मलेरिया का मच्छर रुके हुए पानी में पनपता है। जोहड़ों में मच्छर पैदा न हो, इसलिए हम जोहड़ों में गंबूजिया मछलियां छोड़ रहे हैं। लोगों को भी जागरूक होना चाहिए। अपने घरों के कूलरों और पानी की टंकियों की भी सफाई करें।

-डॉ.रामभगत, जिला मलेरिया अधिकारी।

chat bot
आपका साथी