कारखाने में 30 लाख की डकैती में दो आरोपित गिरफ्तार

सेक्टर-59 स्थित केबल फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर 30 लाख की कापर डकैती के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:51 PM (IST)
कारखाने में 30 लाख की डकैती में दो आरोपित गिरफ्तार
कारखाने में 30 लाख की डकैती में दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: सेक्टर-59 स्थित केबल फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर 30 लाख की कापर डकैती के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सेक्टर-31 की खचेडू कालोनी निवासी मोहम्मद अनवर और बाबा नगर ओल्ड फरीदाबाद निवासी नासिर है। इन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत के लिए नीमका जेल भेज दिया गया। इससे पहले पांच बदमाश और एक कबाड़ी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें गिरीश उर्फ बंटी, पंकज, जितेंद्र, रामनरेश, संजय तथा कबाड़ी आरिफ का नाम शामिल है। आरोपितों से डकैती का अधिकतर माल बरामद कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपित बंटी पहले इसी फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी कर चुका है। उसे फैक्ट्री के बारे में काफी जानकारी थी।

बता दें सेक्टर-9 निवासी हिमांशु की सेक्टर-59 में राजदूत केबल नाम से बिजली की तार बनाने की फैक्ट्री है। 22 नवंबर को तड़के चार बजे फोरमैन हीरालाल फैक्ट्री पहुंचा तो चौकीदार एक कोने में पड़ा दिखा। उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। उसने चौकीदार के हाथ-पैर खोले तो उसने बताया कि पांच लोग पिकअप टेंपो लेकर फैक्ट्री में घुस आए। उन्होंने उसे बंधक बना लिया और करीब 30 लाख रुपये का कापर लूटकर ले गए। बदमाश फैक्ट्री से डीवीआर सहित सीसीटीवी कैमरा भी अपने साथ ले गए थे। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम द्वारा की गई थी। उन्होंने अलग-अलग जगहों से बदमाशों को दबोचा। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में कापर का काम होता है। कापर काफी महंगा आता है, इसलिए किसी वारदात से बचने के लिए फैक्ट्री मालिक कापर को चार दरवाजे और मजबूत तालों के अंदर रखता था। प्रत्येक ताले की चाबी अलग-अलग रखी जाती थी। फैक्ट्री में काम करने वाले चुनिदा लोगों को ही चाबियों की जानकारी होती थी। आरोपितों ने चारों ताले खोलकर वारदात की। इससे पुलिस को संदेह हो गया कि किसी जानकार ने ही वारदात की है, जिसे चाबियों की जानकारी थी।

chat bot
आपका साथी