बातों में उलझाकर महिला से सोने के आभूषण हड़पे

एनआइटी-2 में एक महिला और उसके दो साथियों ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर आभूषण झटक लिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:09 PM (IST)
बातों में उलझाकर महिला 
से सोने के आभूषण हड़पे
बातों में उलझाकर महिला से सोने के आभूषण हड़पे

जासं, फरीदाबाद : एनआइटी-2 में एक महिला और उसके दो साथियों ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उससे सोने के आभूषण हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआइटी-2 निवासी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि शाम को वह अपने घर के सामने पार्क में टहल रही थी। तभी एक महिला और दो युवक उसके पास आए। झांसे में लेकर वे पुष्पा को एनआइटी-1, 2 चौक के पास ले गए। वहां उन्होंने पुष्पा से पहने हुए सोने के कंगन दो मिनट देखने के लिए मांगे और कहा कि देखकर तुरंत वापस कर देंगे। पुष्पा ने कंगन दे दिए। इसके बाद उन्होंने अंगूठी, बाली भी मांग ली। उन्होंने कहा कि आभूषणों को चमकाकर वापस कर देंगे। कुछ देर बाद उन्होंने एक पोटली पुष्पा को दी। कहा कि आपके आभूषण और रुपये इसमें हैं। महिला व उसके साथी पोटली देकर वहां से चले गए। पुष्पा ने पोटली खोली तो उसमें कागज की सफेद गड्डियां थीं। वहीं उनके आभूषणों की जगह नकली आभूषण थे। ठगी का अहसास होते ही पुष्पा ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कच्ची शराब बनाने की भट्टी पकड़ी

जासं, बल्लभगढ़ : थाना छांयसा पुलिस ने गांव दूल्हेपुर यमुना खादर में कच्ची शराब बनाने की एक भट्टी पकड़ी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि दूल्हेपुर खादर में एक व्यक्ति कच्ची शराब बना रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर छापा मारा, तो वह कच्ची शराब बना रहा था। पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपित का नाम सुभाष निवासी गांव दूल्हेपुर है। आरोपित से पांच लीटर कच्ची शराब, 15 लीटर लहान, एक भट्टी, बर्तन बरामद हुए हैं।

chat bot
आपका साथी