अवैध हथियार रखने व चोरी करने के तीन आरोपित काबू

क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में दो और चोरो को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:28 PM (IST)
अवैध हथियार रखने व चोरी 
करने के तीन आरोपित काबू
अवैध हथियार रखने व चोरी करने के तीन आरोपित काबू

जासं, फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में दो और चोरी के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम पर्वतीय कालोनी निवासी आसिफ, सरुरपुर निवासी सुनील और सारन निवासी सचिन हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपित आसिफ को भडाना चौक पर्वतीय कालोनी से, सुनील को जवाहर कालोनी से और सचिन को डबुआ कालोनी से गिरफ्तार किया गया है। आसिफ पर अवैध हथियार, चोरी और गिरोहबंदी के सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित सुनील पर अवैध हथियार, चोरी, लूट के 10 मुकदमे दर्ज हैं। आसिफ और सुनील ने डबुआ कालोनी में एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सचिन ने डबुआ मंडी में सोते हुए व्यक्ति से एक मोबाइल फोन चोरी किया था। सचिन पहले भी एक लूट के मुकदमे में जेल जा चुका है। आरोपितों से दो देसी पिस्तौल, दो कार्टेज और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। तीनों आरोपितों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के लिए नीमका जेल भेज दिया गया। घर से तार के बंडल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

जासं, फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंटर की टीम ने तार के बंडल चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित विक्रम और पृथ्वीराज तिरखा कालोनी बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने 15 अक्टूबर को थाना शहर बल्लभगढ़ के एरिया से तार के बंडल चोरी किए थे। आरोपितों से 14 तार बंडल के बरामद किए हैं। आरोपित विक्रम ने चोरी की अन्य घटना को थाना आदर्श नगर में अंजाम दिया है था। दोनों आरोपित को अदालत में पेश किया गया। आरोपित पृथ्वीराज न्यायिक हिरासत के लिए नीमका जेल भेज दिया, जबकि आरोपी विक्रम से अन्य मुकदमों में पूछताछ के लिए उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी