मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटने का मामला सुलझा

संजय कालोनी में तीन मई की रात दीपिका नाम की महिला व उसके बेटे से लू्ट का मामला क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:10 PM (IST)
मां-बेटे को बंधक बनाकर 
लूटने का मामला सुलझा
मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटने का मामला सुलझा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : संजय कालोनी में तीन मई की रात दीपिका नाम की महिला व उसके बेटे को चाकू व तलवार के बल पर बंधक बनाकर लूटने का मामला क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने सुलझा लिया है। क्राइम ब्रांच ने गांव गोठड़ा निवासी इंद्रजीत नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पांच साथी अभी फरार हैं। संजय कालोनी चौकी पुलिस ने यह मुकदमा लूट की धाराओं में दर्ज किया था। इंद्रजीत से पूछताछ में पता चला है कि लूट में चार नहीं बल्कि छह लोग शामिल थे। इसलिए मुकदमे में डकैती की धाराएं जोड़ दी गई हैं। यह मामला सुलझाने में क्राइम ब्रांच प्रभारी विमल कुमार, एसआइ अश्वनी और सिपाही मनोज की अहम भूमिका रही। उन्होंने तकनीक के आधार पर आरोपितों की पहचान की और इंद्रजीत को दबोच लिया।

दीपिका ने पुलिस को बताया था कि रात करीब एक बजे चार बदमाश घर के अंदर घर आए। उनके हाथ में चाकू व तलवार थीं। बदमाशों ने दीपिका और उसके बेटे को चाकू दिखाकर डरा दिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर कोने में बिठा दिया। आरोपितों ने करीब 45 मिनट तक तसल्ली से सोने-चांदी के आभूषण एकत्र किए और फरार हो गए।

इंद्रजीत ने क्राइम ब्रांच को बताया है कि उसकी सात बहनें हैं। उसे हर साल दो भात भरने पड़ते हैं, इसलिए रुपयों की जरूरत थी। क्राइम ब्रांच के अनुसार दीपिका के घर के सामने ही आरोपित इंद्रजीत की बहन रहती है। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसे दीपिका के घर के बारे में जानकारी थी। दीपिका के पति यशपाल सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। करीब दो साल पहले यशपाल का निधन हो गया। इंद्रजीत को अनुमान था कि दीपिका के पास काफी रुपये व आभूषण होंगे। उसने अपने दोस्तों को यह बात बताई। बाकी सभी आरोपित नशे के आदी हैं। वे लूट के लिए तैयार हो गए। बाकी आरोपित गांव मांगर व गोठड़ा के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी