हेड कांस्टेबल पर किया चाकू व डंडों से हमला

सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों ने राजीव कालोनी में हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:44 PM (IST)
हेड कांस्टेबल पर किया 
चाकू व डंडों से हमला
हेड कांस्टेबल पर किया चाकू व डंडों से हमला

जासं, फरीदाबाद : सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों ने राजीव कालोनी में हेड कांस्टेबल मनोज के ऊपर कुछ महिला व युवकों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। पीटकर उन्हें घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।

हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि एक मामले की तस्दीक के लिए वे राजीव कालोनी पहुंचे थे। वहां वे वेदप्रकाश का मकान खोज रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक महिला दुकान में सरेआम अवैध रूप से शराब बेच रही है। वहीं दुकान के अंदर महिला के बेटे बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलू गैस भर रहे थे। बीट प्रभारी होने के नाते उन्होंने उनकी फोटो अपने मोबाइल में ले ली और इस संबंध में थाने को फोन करके सूचना दी। तभी शराब बेच रही महिला ने आवाज लगाई कि पुलिसवाले ने उनकी फोटो खींच ली है। महिला के चिल्लाने पर 7-8 लड़के आ गए। उन्होंने चाकू व डंडों से हेड कांस्टेबल मनोज के ऊपर हमला कर दिया। बुरी तरह घायल कर उनका मोबाइल छीन लिया। वे किसी तरह उनसे बचकर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को वाकया बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपितों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों महिलाओं को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी