कृत्रिम झील में नहाने गए दिल्ली के दो लोग डूबे

सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ध्रूवा डेरा के पास कृत्रिम झील में डूबकर एक बच्चे व किशोर की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लाल कुआं दिल्ली निवासी जमील के 11 वर्षीय बेटे अमन और सुनील के 14 वर्षीय बेटे समीर के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 07:29 PM (IST)
कृत्रिम झील में नहाने गए 
दिल्ली के दो लोग डूबे
कृत्रिम झील में नहाने गए दिल्ली के दो लोग डूबे

जासं, फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत ध्रुवा डेरा के पास कृत्रिम झील में डूबकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लाल कुआं, दिल्ली निवासी जमील के 11 वर्षीय बेटे अमन और सुनील के 14 वर्षीय बेटे समीर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अमन और समीर अपने दो और साथियों के साथ पैदल ही यहां ध्रुवा डेरा के पास झील में नहाने पहुंचे थे।

यहां नहाते वक्त अमन और समीर डूब गए। बाहर खड़े दो साथियों ने शोर मचाया और फोन पर उनके स्वजनों को जानकारी दी। शोर पर काफी लोग जुट गए। दोनों के स्वजन भी झील पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से दोनों को झील से बाहर निकाला गया। स्वजनों ने बताया कि जब उन्हें निकाला गया, तो सांस चल रही थी, इसलिए दोनों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को बादशाह खान अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एसआइ वीरसेन वशिष्ठ ने बताया कि दोनों को तुगलकाबाद में साथियों से सूरजकुंड क्षेत्र में झीलों के बारे में पता चला था। इसके बाद वे पैदल ही यहां पहुंचे। इससे पहले 10 जून को भी दो युवकों की यहां कृत्रिम झील में डूबकर मौत हो गई थी। वे दोनों युवक भी दिल्ली के तुगलकाबाद के निवासी थे।

chat bot
आपका साथी