दिल्ली कैपिटल्स अकादमी नौ विकेट से जीती

अरावली इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट अकादमी ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की टीम के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:47 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स अकादमी नौ विकेट से जीती
दिल्ली कैपिटल्स अकादमी नौ विकेट से जीती

जासं, फरीदाबाद : अरावली इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट अकादमी ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की टीम के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स अकादमी की ओर से ध्रुव सेंगर ने शानदार गेंदबाजी की।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 108 रन बनाए। मोहित सैनी ने 27 और नवीन ने 25 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट अकादमी की ओर से ध्रुव सेंगर ने छह, अंकित भडाना और सिद्धार्थ प्रताप ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट अकादमी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर में 109 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। राहुल डागर ने 79 और विदित ने 25 रन बनाए। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की टीम की ओर से सौरव राघव ने एक विकेट लिया। ध्रुव सेंगर को मैन आफ द मैच दिया गया।

chat bot
आपका साथी