कोरोना संकट में हौसला बढ़ाएगा गीत

चावला कालोनी बल्लभगढ़ निवासी गीतकार संजय अरोड़ा ने कोरोना संकट के इस दौर में हौसला बढ़ाता एक गीत लिखा है। इसे आवाज दी है ‌र्प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक उदित नारायण ने।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:45 PM (IST)
कोरोना संकट में हौसला 
बढ़ाएगा गीत
कोरोना संकट में हौसला बढ़ाएगा गीत

अनिल बेताब, फरीदाबाद : चावला कालोनी, बल्लभगढ़ निवासी गीतकार संजय अरोड़ा ने कोरोना संकट के इस दौर में हौसला बढ़ाता एक गीत लिखा है। इसे आवाज दी है प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक उदित नारायण ने। गीत के बोल हैं-जिदगी कर फैसला, टूटता है हौसला, मैं कहां जाऊं बता, खो गया है रास्ता, मंजिलें खामोश हैं, है गमों का सिलसिला। संजय अरोड़ा द्वारा रचित गीतों की पहले कई एलबम आ चुकी हैं।

बकौल संजय अरोड़ा, कई बार परिस्थितियां ऐसी आती हैं, तब जीवन कठिन लगता है। अगर डटकर इनका हौसले से सामना हो, तो सफर आसान हो जाता है। आठ जून की शाम को गीत रिलीज हो रहा है। खुशी इसकी है कि गीत को गायक उदित नारायण ने गाया है। वहीं धारावाहिक तेनाली रामा में मनी की भूमिका में निभाने वाले ओल्ड फरीदाबाद निवासी कॉमेडी आर्टिस्ट सोहित सोनी भी अब अनलॉक-1 शुरू होने पर मुंबई वापस जाने की तैयारी में है। सोहित कहते हैं कि उनके पास प्रोडक्शन हाउस से फोन आया है कि मुंबई आ जाओ। उम्मीद है कि 15 से 20 जून के बीच गुजरात और महाराष्ट्र के बॉर्डर के आसपास के सेफ एरिया में शूटिग शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी