कोरोना :---- वर्क फ्राम होम करने वाले लोग आधे घंटे का ब्रेक अवश्य लें

वर्क फ्राम होम से लोगों को कार्यालय नहीं जाना पड़ रहा है लेकिन कार्य करने के घंटों में बढ़ोतरी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:37 PM (IST)
कोरोना :---- वर्क फ्राम होम करने वाले लोग आधे घंटे का ब्रेक अवश्य लें
कोरोना :---- वर्क फ्राम होम करने वाले लोग आधे घंटे का ब्रेक अवश्य लें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : वर्क फ्राम होम से लोगों को कार्यालय नहीं जाना पड़ रहा है, लेकिन कार्य करने के घंटों में बढ़ोतरी हुई है। इससे शारीरिक समस्याएं जैसे कमर, गर्दन दर्द के अलावा आंख संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं। लोगों को इन परेशानियों से निपटने के साथ अब कोरोना से बचाव के लिए पहले की अपेक्षा अधिक सतर्कता बरतनी होगी।

स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां चिकित्सा अधिकारी डा. सन्नी डहनवाल ने बताया कि वर्क फ्राम होम वाले व्यक्ति दो से तीन घंटे काम करने के बाद 20 मिनट से आधे घंटे तक का ब्रेक अवश्य लें। इसमें बैठने की बजाय घर पर ही वाक करें। इससे कमर को आराम मिलेगा। कंप्यूटर से निकलने वाली किरणें आंखों को नुकसान पहुंचाती है। इसके चलते आंखों को आराम देने की आवश्यकता है। इसके अलावा कंप्यूटर की किरणों से आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चश्में भी उपलब्ध हैं। लोग व्यायाम, योग और सुबह की सैर अवश्य करें। सुबह की सैर के लिए छत को पार्क समझें। बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से फैल रहा है। लोगों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। मास्क एवं शारीरिक दूरी का पालन और हाथों को सैनिटाइज करने के साथ अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हमारे भोजन में सभी प्रोटीन और विटामिन होते हैं। इसके चलते अलग से कोई विशेष डायट लेने की आवश्यकता नहीं है। जंक फूड छोड़कर पौष्टिक भोजन जैसे दाल, हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज का सेवन करें। सुबह दोपहर और शाम तीनों समय का भोजन अवश्य करें।

chat bot
आपका साथी