राहत :17 दिनों बाद रिकवरी रेट पहुंचा 90.6 फीसद

लगातार तीन दिन से कोरोना के संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:14 AM (IST)
राहत :17 दिनों बाद रिकवरी 
रेट पहुंचा 90.6 फीसद
राहत :17 दिनों बाद रिकवरी रेट पहुंचा 90.6 फीसद

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : लगातार तीन दिन से कोरोना के संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने का सीधा असर रिकवरी रेट के सुधरने पर पड़ा है। अब रिकवरी रेट 90 फीसद से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ठीक होने वालों की दर 90.6 फीसद पहुंच गई, जो 17 दिनों में सबसे अधिक है। छह सितंबर के बाद से ही ठीक होने वालों की संख्या में कमी आने लगी थी, जबकि संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी। इसका प्रभाव रिकवरी रेट पर लगातार पड़ने लगा था। रिकवरी रेट सुधरने से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के माथे पर चिता की लकीरें कुछ कम हुई हैं। 87.6 तक आ गया था रेट

छह सितंबर को रिकवरी 90.6 और सात को 90.1 फीसद था। इसके बाद प्रतिदिन 250 से अधिक नए कोरोना संक्रमितों पहचान की जा रही थी, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 150 से भी कम थी। यह सिलसिला 12 सितंबर तक चला और रिकवरी रेट घटकर 87.6 फीसद तक पहुंच गया था। इसके बाद संक्रमितों एवं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बहुत अधिक अंतर नहीं रहता था। इसके चलते रिकवरी रेट ऊपर-नीचे होता रहता था। इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा था। संक्रमितों की संख्या ज्यादा और ठीक होने वालों की कम होने के चलते कोविड केयर सेंटरों पर व्यवस्थाएं गड़बड़ा रही थी, क्योंकि बेड कम पड़ने लगे थे। खैर 20 सितंबर से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी इजाफा हुआ, जबकि संक्रमितों की संख्या कम होने लगी। इस वजह से रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। 240 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 240 नए मामलों मामले की पुष्टि की है, जबकि 248 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और दो संक्रमितों की मौत हुई है। मृतकों में पदम नगर का रहने वाला 27 वर्षीय संक्रमित युवक व बड़खल में रहने वाले 51 व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति हैं। अब तक कुल 211 संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18705 हो गई है। ठीक होने वालों की कुल संख्या 16945 पहुंच गई है। जिले में 1549 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 399 अस्पतालों में भर्ती हैं और 1150 होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग 190142 सैंपल ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बेहतर प्रयास कर रहा है। इसके लिए सैंपलिग क्षमता बढ़ाई गई है। अब एक लाख की आबादी में 10563 आमजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। नए संक्रमितों में बिना लक्षण वाले मरीज अधिक हैं। आमजन से भी अपील है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक न जाएं। शारीरिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाएं।

- डॉ.रणदीप सिंह पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तारीख रिकवरी रेट (फीसद में)

16 सितंबर 87.9

17 सितंबर 88.1

18 सितंबर 88.3

19 सितंबर 88.4

20 सितंबर 89.1

21 सितंबर 89.4

22 सितंबर 90.1

23 सितंबर 90.4

chat bot
आपका साथी