सीएम विडो के निगरानी प्रमुख आनंदकांत ने दिया इस्तीफा

सीएम विडो पर लोगों की समस्याओं का समाधान न होने व भ्रष्टाचार से आहत होकर सीएम विंडो के निगरानी प्रमुख ने इस्तीफा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:17 PM (IST)
सीएम विडो के निगरानी प्रमुख 
आनंदकांत ने दिया इस्तीफा
सीएम विडो के निगरानी प्रमुख आनंदकांत ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : सीएम विडो पर लोगों की समस्याओं का समाधान न होने व भ्रष्टाचार से आहत होकर बड़खल विधानसभा क्षेत्र के सीएम विडो के निगरानी समिति के प्रमुख आनंदकांत भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम विडो के औचित्य को अधिकारियों ने अपनी तानाशाही से समाप्त कर दिया है। इसलिए सीएम विडो पर दी गई शिकायतों का समाधान नहीं होता। भाटिया ने पद पर नियुक्त करके मान सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया, साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हैं, पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं और विभिन्न पदों पर बैठे नेता ही ऐसी नीतियों का लाभ आम आदमी तक नहीं पहुंचने दे रहे। विभिन्न लोगों ने सरेआम सरकारी जमीन पर कब्जे करने एवं करवाने की शिकायतें दी थी, पर कोई कार्रवाई ही नहीं होती। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकार से जारी की गई योजनाओं से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं या सहायता तक को भी आम नागरिक अथवा वोटर तक पहुंचाने की एवज में कई पदाधिकारियों द्वारा अवैध रूप से धन वसूले जाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसी शिकायतें शीर्ष नेताओं तक पहुंचाने के बावजूद भी कोई हल नही निकलता। ऐसे में पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। बहुत सोच-विचार करने के बाद इस्तीफा देना ही ठीक समझा।

chat bot
आपका साथी