सराय से बसंतपुर रूट पर बस संचालन का होगा विधिवत शुभारंभ

सराय से बसंतपुर तक सिटी बस सेवा का विधिवत रूप से शुभारंभ रविवार को सुबह 11 बजे बसंतपुर से किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:29 PM (IST)
सराय से बसंतपुर रूट पर बस संचालन का होगा विधिवत शुभारंभ
सराय से बसंतपुर रूट पर बस संचालन का होगा विधिवत शुभारंभ

जासं, फरीदाबाद : सराय से बसंतपुर तक सिटी बस सेवा का विधिवत रूप से शुभारंभ रविवार को सुबह 11 बजे बसंतपुर से किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस रूट पर बसें कई दिन से चल रही हैं। इस दौरान यह देखा जा रहा था कि बसों को पर्याप्त यात्री मिलते हैं या नहीं। अब बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या संतोषजनक पता लगी है। इसलिए इसका विधिवत रूप से शुभारंभ कार्यक्रम भी किया जा रहा है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से जिले में 30 बसें चलाई जा रही हैं। अब इस बस सेवा को शुभगमन नाम दे दिया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सिफारिश पर एक और रूट सराय से बसंतपुर तक तय कर दिया गया है। इससे यहां आसपास गांव और 100 से अधिक कालोनियों के हजारों लोगों को राहत मिल गई है। करीब 21 साल से यहां बस सेवा नहीं है। आमजन आटो पर ही निर्भर हैं। सिटी बस सेवा शुरू होने से आमजन को समय पर बस उपलब्ध होगा और उनका सफर सुगम व सुरक्षित रहेगा।

chat bot
आपका साथी