तीन मल्टीप्लेक्स और दो सिनेमाघर सील

नगर निगम लगभग 200 बड़े बकायेदारों की संपत्ति को नीलाम करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:19 PM (IST)
तीन मल्टीप्लेक्स और दो सिनेमाघर सील
तीन मल्टीप्लेक्स और दो सिनेमाघर सील

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम लगभग 200 बड़े बकायेदारों की संपत्ति को नीलाम करेगा। संपत्ति कर शाखा की ओर से सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उधर कुछ संस्थानों की सीलिग की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। निगमायुक्त यशपाल यादव की ओर से इस बारे में संबंधित संपत्ति कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कर अधिकारियों से कहा गया है कि वे बकायेदारों की संपत्ति नीलामी की प्रक्रिया शुरू करें।

नगर निगम को शहरवासियों से करीब 125 करोड़ रुपये संपत्ति कर के लेने हैं। कर वसूली के लिए नगर निगम ने औद्योगिक और वाणिज्यिक संस्थानों की इमारतों की सीलिग की कार्रवाई तेज की है। इसी दिशा में बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने एल्डिको माल, एसआरएस सेक्टर-12, शुभम टावर स्थित मल्टीप्लेक्स और नीलम सिनेमा व आकाश सिनेमा बल्लभगढ़ में सीलिग की गई। निगम के एसडीओ पद्मभूषण ने बताया कि इन पर सिनेमा स्क्रीन पर विज्ञापन दिखाने का शुल्क बनता है, जो लगभग एक करोड़ रुपये है। वर्ष 2019 में इन सबको नोटिस दिए गए थे, अब निगमायुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि नगर निगम ने अगस्त से 27 अक्टूबर तक 266 इकाइयों को सील किया है। जिन पर 3.48 करोड़ रुपये बकाया था। इनमें से 72 इकाइयों ने करीब 65 लाख रुपये जमा करा दिए हैं तथा उनकी इकाइयों को खोल दिया गया है। अब नगर निगम बाकी इकाइयों की नीलामी की तैयारी में है।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि नए वर्ष में 31 मार्च से पहले सभी छोटे-बड़े बकायेदारों से संपत्ति कर वसूल किया जाएगा। जो बकायेदार कर जमा नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी